Firozabad News: ज्वेलर्स से जंजीर लेकर भागने वालों में से एक गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचकर वीडियो कॉल पर जंजीरों को दिखाने के बहाने दो जंजीर लेकर भागने वाले एक कार सवार टप्पेबाज को पुलिस ने 20 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भागने में सफल रहा। आरोपी से एक जंजीर भी बरामद कर ली है। गुरुवार की दोपहर नगर के इटावा रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स पर पहुंचे कार सवार दो टप्पेबाजों में से एक दुकान में पहुंचा और वीडियो कॉल पर चेन दिखाने के बहाने दो चेन गले में डाली और कार तक चला गया। अचानक युवक का दूसरा साथी कार स्टार्ट कर आरोपी को बिठाकर भाग गया। दुकानदार ने इनका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कोई नतीजा न निकल सका। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। शुक्रवार दोपहर पुलिस दिहुली रोड पर नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज के पास चेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.