Firozabad News: जेवड़ा पुल पर बाइक को टक्कर मारकर पलटा ऑटो, एक की मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहा सवारियों से भरा ऑटो बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि छह सवारी घायल हो गईं। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को ट्रामा सेंटर एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाए। हादसे के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बुधवार दोपहर चालक चमरोली चौराहा से जेवड़ा चौराहा के लिए ऑटो में सवारी लेकर आ रहा था।
हादसे का विवरण जेवड़ा पुल पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा ऑटो बाइक से टकराने के बाद दूसरी साइड में डिवाइडर से टकराकर पलट गया। यह देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। उन्होंने ऑटो को सीधाकर उसमें फंसी सवारियों को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.