Firozabad News: जीआरपी ने दो मोबाइल चोर पकड़े
फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: टूंडला में जीआरपी पुलिस ने स्टेशन टूंडला प्लेटफार्म नंबर 7 से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान सूचना पर जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 7 पर बैठे दो युवकों से पूछताछ की तो घबराकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनको दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मोहम्मद वारिक पुत्र मोहम्मद मुनीफ निवासी ज्योत मनहर थाना किशुनगंज जिला माधोपुर बिहार, श्याम सुंदर पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नोखेड़ा थाना जलेसर जिला एटा बताया है। जिनकों पुलिस ने जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.