फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, अपार आईडी एवं यू डायस पोर्टल के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में सख्ती दिखाते हुए जल्द से जल्द अधूरा कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में अपार आईडी के साथ यू डायस पोर्टल की समीक्षा की। अपार आईडी एवं यू डायस पोर्टल पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने में माध्यमिक इंटर कॉलेजों की प्रगति को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे गंभीर हैं। उन्होंने राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक में कहा कि अपर आईडी के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। वहीं यू डायस पोर्टल पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में अपार आईडी का कार्य 80 फीसद होने की जानकारी मिली। इस संब...