Firozabad News: जलभराव से गुजरने को विवश, त्वचा रोग के बन रहे हैं शिकार
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा रसूलपुर थाने से आसफाबाद चौराहा तक स्मार्ट रोड निर्माण में बरती जा रही लापरवाही आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। माता प्रसाद कलावती देवी इंटर कॉलेज वाली साइड में नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं होने के कारण सर्विस रोड पर जलभराव हो गया है। गंदगी और दुर्गंधयुक्त जलभराव से गुजरना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो इससे गुजरने पर त्वचा रोग हो रहे हैं। आसफाबाद चौराहा पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। एक तरफ का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, उससे पहले ही माता प्रसाद कलावती देवी इंटर कॉलेज वाली साइड में निर्माण शुरू कर दिया है। पुराना नाला क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.