फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। नगर में जलभराव, विकास कार्य में गुणवत्ता से खिलवाड़ होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। कांग्रेसियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर जल निकासी की मांग की।

जलभराव की समस्या नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नालियां चौक हो चुकी हैं, जिससे थोड़ी बारिश में ही गलियों में जलभराव हो जाता है। शहर की मुख्य सड़के भी थोड़ी सी बारिश में ताल तलैया बन जाती हैं। नालों का गंदा पानी घरों तक में घुस जाता है। जिससे लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों...