Firozabad News: जलकल ने खुला छोड़ा गड्ढा, ट्रैक्टर पलटने से दो घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर में जलकल विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे गड्ढा खुला छोड़ने से बालू भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक छात्र सहित वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बारे में जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक ने दोनों घायलों को सुहाग नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जलकल के कर्मचारियों ने हिमायूंपुर में पाइप लाइन की मरम्मत करने के बाद गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया। गुरुवार सुबह इधर से बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली गुजरे तो असंतुलित होकर पलट गए। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र प्रशांत पुत्र बृजेश सिंह निवासी रामसनेही मैरिज के निकट और जिला आगरा के बाह निवासी 75 वर्षीय रामसेवक पुत्र रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.