फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: जयपुर के एक निजी अस्पताल से उपचार कराकर घर वापस लौटे व्यापारी के स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। तबीयत अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल परिसर में बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंज निवासी 69 वर्षीय व्यापारी ह्देश दत्त बंसल पुत्र महेंद्र दत्त बंसल पिछले काफी माह से बीमार हैं। परिजनों ने उन्हें जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर बढ़ी सतर्कता उनके अधिकांश अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। परिजन उन्हें हाल ही में ज...