फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: जब तक गंगा जमुना में पानी रहे, मेरी माथे की बिंदिया चमकती रहे, ललाट का सिंदूर दमकता रहे...। कुछ इसी तरह की भावना के साथ सुहाग नगरी में करवाचौथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया। सुहागिनों करवा चौथ पर निर्जला व्रत रख अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की। गुरुवार को सुबह होते ही सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया। दिन भर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने पानी का एक घूंट तक गले से नीचे नहीं उतारा। महिलाएं करवा चौथ को लेकर अपनी तैयारी करने में जुटी रही। शाम होने पर सुहागिन महिलाएं 16 शृंगार कर करवा चौथ पूजन करने के लिए तैयार हो गई। महिलाओं ने पीली मिट्टी से शिव परिवार की छोटी-छोटी मूर्तियां बनाई। परंपरागत रीति रिवाज से गौरी पुत्र गणेश के साथ पूरे शिव परिव...