फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर नगर आयुक्त ने विभाग के बाबू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया तथा समूचे स्टाफ को दूसरी जगह भेजने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कार्यालय में लंबित पड़े काफी संख्या में आवेदन पत्रों को देखते हुए यह करवाई की थी। निरीक्षण में उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण की प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली। नगर निगम में शनिवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय पहुंचकर आवेदन पत्रों को खंगालना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त ने एक के बाद एक सभी अधिकारियों को अपने समक्ष तलब किया। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद कार्यालय के बाबू अनिल भास्कर के अलावा सभी ...