फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: महापौर कामिनी राठौर ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। महापौर ने शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें कच्ची गलियों के निर्माण के साथ-साथ जल भराव और जल निकासी से संबंधित थीं। फरियादियों ने लिखित रूप से अपनी समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। बताया कि उनके क्षेत्र में गलियों का निर्माण न होने से स्थिति काफी दयनीय है। लोगों का कहना था की बारिश के दिनों में हम लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।महापौर ने तत्काल निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार पाल से जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्हें निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाए। इस दौरान पार्षदों में सुनील मिश्रा, अलकाव निजाम, सुनील व...