फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: थाना उत्तर में एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को एक युवक बहलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया था। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी युवक का आरोप है कि उसकी बेटी रामा कन्या इंटर कॉलेज मोहन नगर में पढ़ती है।आरोपी सचिन यादव पुत्र अजब सिंह यादव निवासी मथुरा नगर उसे बहलाकर कर ले गया और वैष्णो देवी धाम के पास कमरे में रूका। आरोपी ने छात्र को धमकी दी कि वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद कमरे में जबरदस्ती गलत काम किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी ने घर पर जाकर परिवार को पूरी घटना बतायी। थाना उत्तर में आरोपी सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...