Firozabad News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में पड़ोसी युवक गिरफ्तार
फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया। एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा शिकोहाबाद के एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार रात नौ बजे परिजन घर की दूसरी मंजिल पर खाना खा रहे थे। उसी दौरान छात्रा ने प्रथम तल पर बने कमरे में गले से साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कूंदे से झूल गई थी। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि छात्रा के फोटो वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग से जुड़े साक्ष्य जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.