फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव डिवाइची में एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। चंदन कुमार पुत्र राज बहादुर निवासी डिवाइची सोमवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान वह टायलेट के लिए उठा तो वह छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन देर रात उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...