फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: जन चौपाल सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत साढूपुर विकास खंड शिकोहाबाद में डीएम के निर्देशन में जन चौपाल आयोजित की गई। जन चौपाल में ग्रामीणों ने 86 शिकायत दर्ज कराई, जिसमें 60 शिकायत आवास से संबंधित थी। आठ शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी जिसमें तालाब पर अतिक्रमण, अवैध कब्जा के संबंध में थीं। एक टूटी सड़क को लेकर की गई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछली 17 साल पहले बनी हुई सड़क की आज तक मरम्मत नहीं हुई। जिससे सड़क खराब हो गई है। शिकायत को पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजकर समस्या के निदान के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ प्रभात रंजन, एडीओ निर्मल कुमार, ग्राम सचिव धर्मेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से कविता, समाज कल्याण विभाग से गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार के साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...