Firozabad News: चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के आभूषण
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान में चोर एक विधवा के घर में घुसकर लाखों के आभूषण, नगदी लेकर फरार हो गए। महिला ने थाने में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरोज देवी पत्नी योगेश निवासी भदान स्टेशन पुल उराबर रोड नगला खंगर अपने घर पर अकेली रहती है। उसका बेटा लकी, बेटी लवी पढ़ने के लिए अपनी मौसी के पास फिरोजाबाद रहती है। वह 5 सितंबर की रात अपने घर पर अकेली सो रही थी। लगभग 3 बजे अचानक से घर में खटपट की आवाज सुनकर महिला जाग गई। उसने देखा कि उसका दरवाजा खुला पडा है। कमरे में रखा बक्सा गायब है। चोर बक्से से एक सोने की जंजीर, अंगूठी, 10 हजार रुपए, एक मोबाइल चोरी कर ले गए। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसका देवर भरत, गुड्डी देवी आ गए। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.