फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: सूलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ई-रिक्शा चोरी होने के मामले में वांछित दो चोर आकलपुर मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर समीर पुत्र शम्मी खां निवासी भारत टाकीज के पीछे मदरिया बस्ती शांति नग, आसिफ पुत्र नासिर निवासी बाबूदीन कोयले वाले के पास ईदगाह मार्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ई-रिक्शा, चार्चर का सामान, दो स्पीकर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...