Firozabad News: चोरी की सरिया ले जाते दो लोग पकड़े
फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बीते दिनों चोरी हुई सरियों का खुलासा कंपनी के सुपरवाइजर ने ही कर दिया। सुपरवाइजर ने दो लोगों को चोरी की सरिया ले जाते हुए पकड़ा तो पूछताछ में उन्होंने बिक्री करने वाले का नाम भी बता दिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। कन्नौज निवासी राजीव कुमार दुबे एमएस कृष्ण कुमार मिश्रा कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी द्वारा थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में तिवारी गढ़ी से रामदासपुर मार्ग पर पोल सिस्टिंग का कार्य किया है। इसमें लगी हुई 450 अर्थिंग रोड चोरी हो गई। इनकी तलाश में वह कई दिन से लगे हुए थे। 22 अगस्त को राजीव स्टोर पर था, इस दौरान दो लोगों को ई रिक्शा में अर्थिंग रोड ले जाते हुए देखा। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ा तो उन्होंने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.