फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस द्वारा वाहन चोरी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर थाना पुलिस को सूचना मिली कि विगत दिनों अटल पार्क, कोटला रोड से बाइक चोरी करने वाले तीन चोर ककरऊ बाईपास रोड आर एस रिसोर्ट के सामने खाली जगह पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गौरव पुत्र रवेंद्र पाल सिंह निवासी महादेव नगर, शांतनु पुत्र संतोष शर्मा निवासी कैलाश नगर, मनजीत पुत्र लायक सिंह निवासी नगला मिर्जा बड़ा थाना रामगढ़ बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि तीनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...