फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: सुहागनगरी के चूड़ी बाजार में एक महिला ने एक युवक के साथ सोमवार की सुबह जमकर मारपीट की। महिला ने अपने हाथों में चूड़ियों को लिया और युवक की पिटाई शुरूर कर दी। महिला ने युवक को जमीन पर गिराकर पीटा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। थाना दक्षिण क्षेत्र के चूड़ी बाजार में किसी बात को लेकर महिला और युवक के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने दुकान पर रखी चूड़ियों को उठाया और युवक की पिटाई करते हुए जमीन पर गिरा लिया। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...