फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराई गई महिला मरीज के बेड की चादर पर ब्लड के धब्बे लगे देखकर तीमारदारों का पारा हाई हो गया। उन्होंने स्टाफ पर उपचार करने में लापरवाही और खून के धब्बे लगे चादर बिछाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोर होता देखकर तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीएमएस ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए चादर बदलवा कर उपचार शुरू कराया। मोहल्ला दुली निवासी राजीव कुमार जैन सोमवार दोपहर 12.30 बजे अपनी मां हीरा देवी पत्नी मिथिलेश कुमार जैन को गैस और घबराहट होने की शिकायत पर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। उनके मामा चंद्रप्रकाश जैन भी साथ थे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल जैन उन्हें देखते हुए ईडी-3 वार्ड में भर्ती कराने को कहा। तीमारदार उन्हें वार्ड में लेकर पहुं...