Firozabad News: घास काटने गई महिला से 3 लोगों ने की मारपीट
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव चितावली में घास काटने खेत में गई महिला से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। पूनम पत्नी सुभाष निवासी चितावली 24 जुलाई की शाम अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाये बैठे पड़ोसी रवी पुत्र ओमप्रकाश, उसकी भाभी, मां सुखदेवी ने गाली गलौज कर उसके हाथ पैर पकड़कर लाठी डंडे से मारपीट की। आरोपी रवी ने महिला की साड़ी फाड दी। महिला ने अपने बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। महिला की शिकायत पर मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.