Firozabad News: घर में सोता मिला जिला बदर, भेजा जेल
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बदर को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम श्योमई निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र जयवीर सिंह को 17 जुलाई को जिला बदर करते हुए एटा की सीमा में छोड़ गया था। जिला बदर की समय सीमा के भीतर ही ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ टिल्लू को थाना खैरगढ़ पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को गांव से ही गिरफ्तार कर थाने ले एवं विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। थाना अध्यक्ष प्रवीन कुमार मिश्र का कहना है कि ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ टिल्लू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसके चलते इसे जिला बदर किया था। समय सीमा के अंदर जिले में पाए जाने पर इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.