Firozabad News: घर के बाहर अजगर निकलने से हड़कंप
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: जसराना तहसील क्षेत्र के गांव प्रानपुर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मनप्रीत के घर के पास अचानक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अजगर के घर में होने की सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छुड़वाया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.