फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में निलंबित राशन कोटा पर घटतौली की जांच करने गए सदर तहसीलदार के सामने ग्राम प्रधान और राशन डीलर पक्ष गुरुवार को आमने-सामने आ गए थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी।दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में युवक ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला जसरथपुर पानी गांव का है। सदर तहसीलदार सुशील कुमार क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गुरुवार को राशन की घटतौली की शिकायत की जांच करने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायत भवन पर बयान दर्ज करने के लिए ग्राम प्रधान रामू यादव और राशन डीलर सुरेश चंद्र बुलाए। जानकारी होने पर उनके साथ दोनों पक्ष के लोग भी पहुंच गए, तो ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। सदर तहसीलदार ने दोनों पक्ष के बयान दर्ज करना शुरू किया, इस बीच ग्राम प...