फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास शुक्रवार को आवारा गोवंश की लड़ाई एक परिवार पर भारी पड़ गई। लड़ते हुए गोवंशों ने बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। चतुर सिंह पुत्र भोगीराम निवासी कुतकपुर साहब थाना नगला सिंघी अपनी मां प्रेमा देवी के साथ किसी कार्य से बड़ी बसई थाना फतेहाबाद आए थे। वापस लौटते समय वाजिदपुर के पास सड़क पर आवारा गोवंश आपस में लड़ रहे थे। अचानक गोवंश बाइक से टकरा गए, जिससे मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हादसे में प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चतुर सिंह को भी चोटें आईं।लोगों की मदद से दोनों क...