फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस की कार्यवाही से गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों के नाम नीलेश, रवि कुमार पुत्र मुल्तान सिंह निवासी ग्राम जलालपुर, नितिन उर्फ सोनू पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम जलालपुर, थाना शिकोहाबाद बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...