Firozabad News: खैरगढ़ में अवैध खनन पर नहीं लगा अंकुश, तीन वाहन सीज
फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: थाना खैरगढ़ क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन एवं मिट्टी के अवैध परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। लगातार क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले रात को सक्रिय हो जाते हैं और मिट्टी का अवैध खनन कर ऊंचा दामों पर बेच रहे हैं। इनके खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शिकोहाबाद तहसीलदार कीर्ति सिंह और जिला खनन अधिकारी मफत लाल के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने प्रतापपुर-खैरगढ़ मार्ग पर निकाऊ बरी के समीप मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को पकड़ लिया। तीनों वाहन अवैध रूप से मिट्टी के खनन एवं परिवहन में लिप्त पाए गए। कार्रवाई के दौरान एक वाहन चालक ने टीम को देखकर रास्ते में ही मिट्टी गिराने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.