Firozabad News: खेत की रखवाली करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला
फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात खेत की रखवाली करने गए गांव कोटरा निवासी 45 वर्षीय किसान सुरेंद्र पुत्र सोनेलाल का शव बाजरा के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसका आधा पैर और पेंट जलने पर झटका मशीन से करंट करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी, चार पुत्री और दो पुत्रों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि गांव के कई किसानों के खेतों पर गोवंशियों की रखवाली के लिए झटका मशीन लगी हैं। इसी झटका मशीन के करंट से किसान की मौत हो गई है और उसका शव बाजरा के खेत में फेंक दिया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.