Firozabad News: खाद की दुकानों पर छापा, दुकानदारों में अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 31 -- Firozabad News: खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए तथा किसानों को सुगमतापूर्वक खाद मुहैया कराने के लिए शुक्रवार को खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इससे खाद विक्रेताओं में अफरा-तफरी मची रही। कई दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर हो गए। इस वक्त आलू, गेहूं और सरसों की बुवाई चल रही है तथा इसके लिए खाद की जरूरत है। किसानों द्वारा खाद की खरीद की जा रही है तो कई जगह पर खाद के लिए किसानों की लाइनें लग रही हैं। इस स्थिति में अधइकारी भी सख्त हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खाद की दुकानों की जांच के लिए 90 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने यूरिया एवं डीएपी के स्टॉक की जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.