फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: खंड विकास अधिकारी के घर का ताला तोड़कर बीते दिनों चोरी करने के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। राजीव कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी बरहन जिला आगरा खंड विकास अधिकारी के पद पर विकास टूंडला में कार्यरत है। आनंद नगर टूंडला स्थित राजेश कुमार पुत्र नत्थीलाल हाल निवासी बरहन थाना बरहन जिला आगरा के घर में रहते हैं। 27 अक्तूबर की रात नौ बजे वह अपने गांव गए थे। आरोप है कि उस दिन रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर से एक बड़ा गैस सिलेंडर एवं चूल्हा, इंडक्शन, इन्वर्टर, माइक्रोटेक, बैटरी, प्रेस, हाथ की घड़ी, 1200 रुपये एवं चार्जर चुरा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...