Firozabad News: क्षयरोगी की मौत की मांगी रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: मेडिकल कालेज के 200 शैय्या अस्पताल में सोमवार को पर्चा नहीं बनने के अभाव में उपचार नहीं मिलने से क्षयरोगी की मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया था। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने पर मेडिकल कालेज प्रशासन में खलबली मच गई। नारखी थाना क्षेत्र के गांव आतीपुर निवासी 60 वर्षीय महावीर पुत्र नानूमल अस्थमा रोग से पीड़ित थे। पिछले चार दिन से उसकी तबियत बिगड़ी हुई थी। रविवार दोपहर अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी। परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। आरोप है कि स्टाफ ने बेड खाली नहीं होने की बात कहकर इमरजेंसी में ही ड्रिप लगा दी और दवा देकर शाम छह बजे घर भेज दिया। सुबह दोबारा आने के लिए कहा था। सोमवार सुबह आठ बजे बेटा दिलीप कुमार परिजनों के साथ उन्हें एम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.