फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- Firozabad News: रविवार को कोल्ड स्टोर के समक्ष एक युवक के मृत हालत में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला थाना नारखी के अंतर्गत गांव कोटला का है। पहचान के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक युवक उत्तराखंड का निवासी है। शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। घटना के संबंध में थाना नारखी पुलिस ने बताया कि लोगों द्वारा सूचना दी गई कि कोटला स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष प्रतीत हो रही थी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं पुलिस ने युवक का नाम सतीश पुत्र रविंद्र निवासी सितारगंज जनपद पर ऊधमपुर उत्तराखंड बताया। उसका कहना है कि युवक की...