फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना जसराना के एक गांव में न्यायालय के आदेश पर हुए बंटवारे को भी एक पक्ष मानने के लिए तैयार नहीं है। दो बार तहसील की टीम मौके पर जाकर नापतौल करा कर मेड़बंदी करा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों द्वारा बार-बार कब्जा कर लिया जाता है। आरोपियों ने बीते दिनों फिर से तहसील की टीम द्वारा बनाई गई मेड़ को तोड़ते हुए सरसों की फसल को जोत दिया। थाना जसराना के झपारा निवासी रजनीश कुमार का कहना है कि उसने अपनी जमीन का दावा कर न्यायालय से बंटवारा कराया था। नायब तहसीलदार, लेखपाल ने पुलिस की मदद से इस जमीन पर 27 जून को कब्जा दिलाया था। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के राजवीर सिंह, रवीश यादव, वीनेश यादव अन्य लोगों के साथ आए तथा जबरन गुंडागर्दी के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद नवंबर में फिर से न्यायालय...