Firozabad News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट, नकदी छीनने का मुकदमा
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: थाना नगला बीच के गांव राजमल निवासी युवक के साथ मारपीट कर 5100 रुपये छीनने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजमल निवासी मुकुट सिंह ने बताया कि उनका पुत्र आकाश 9 जून की शाम गेहूं बेचकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के रवि पुत्र महावीर प्रसाद ने उसे रोक लिया और गेहूं दूसरे व्यक्ति को बेचने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जेब में रखे 5100 रुपये निकाल लिए, जिससे उसकी जेब भी फट गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.