Firozabad News: कैफे के बाथरूम में मिला कर्मचारी का शव, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में संचालित कैफे के बाथरूम में रविवार सुबह एक कर्मचारी का शव पड़ा मिला। स्टाफ में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला आगरा के थाना बरहन के गांव महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय गुलशन पुत्र राजकुमार टूंडला स्थित वीएस कैफे में काम करता था। वह पांच जुलाई को अपने घर से आया था। शनिवार रात कैफे पर काम करने वाले सभी कर्मचारी खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह सात बजे कर्मचारी बाथरूम की ओर गए तो गुलशन का शव पड़ा देखकर खलबली मच गई। जानकारी होने पर कैफे संचालक भी मौके पर पहुंच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और संचालक एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जहां मृतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.