फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटा सहित भतीजे को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर लेकर आई। प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दिखतौली निवासी 45 वर्षीय राजवती पत्नी धर्मेंद्र गुरुवार दोपहर अपने 20 वर्षीय पुत्र रविंद्र और भतीजे उपेंद्र पुत्र भूपेंद्र के साथ बाइक द्वारा दबरई से वापस अपने घर जा रही थी। उपेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि मां और बेटा पीछे बैठे हुए थे। उसी दौरान गांव इंदुमई के निकट फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों ल...