Firozabad News: केमिकल फर्म पर एसआईबी के छापे में मिली गड़बड़ी
फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- Firozabad News: सुहागनगरी की एक केमिकल फर्म पर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा।केमिकल फर्म पर की गई जांच पड़ताल के दौरान कई तरह की वित्तीय खामियां पाई गई। स्टेट जीएसटी की स्पेशल ब्रांच ऑफ इन्वेस्टिगेशन टीम ने सोमवार को दोपहर बाद नगर में स्टेशन रोड स्थित केमिकल फर्म विष्णु केमिकल्स पर छापा मार दिया था। यह कार्यवाही जॉइंट कमिश्नर एसआईबी, मैनपुरी, अनिमेष कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी, मैनपुरी, संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम देर शाम तक फर्म के स्टॉक में रखे माल और रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करती रही। इस दौरान केमिकल फर्म के संचालन में अनेक तरह की वित्तीय खामियां पाई गई। फर्म पर लेखा रजिस्टर गायब मिला। स्टॉक में रखे माल का भी कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया। टीम में डिप्टी कमिश्नर के साथ वाणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.