Firozabad News: कुत्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव पुनच्छा में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान मारपीट की गई। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रीती पत्नी बबलू निवासी पुनच्छा थाना नसीरपुर का 29 जुलाई की शाम अजय, समोद पुत्रगण राजेश, रुमा पुत्री राजेश से कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला से धक्का मुक्की कर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.