फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र से एक 35 वर्षीय मौसा 13 वर्षीय किशोरी को ले गया। घटना नई आबादी क्षेत्र की है। किशोरी 28 जुलाई से लापता है। परिजनों ने उसकी खौजबीन शुरू की तो पता चला कि किशोरी के पिता का एक साढ़ू (किशोरी का मौसा)मुर्रा कन्नौज निवासी रवि घर के पास ही गली में रहता है तथा वह किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...