फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों की ओर से शहबाज निवासी मोमीन नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने आरोपित को मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...