फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना जसराना के के एक गांव से किशोरी 31 जुलाई को लापता हो गई। किशोरी की मां का आरोप है कि 31 जुलाई की रात 12 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को पड़ोसी शिवम बहला-फुसला कर ले गया है। आरोप है कि परिजनों की खोजबीन के दौरान दबाव बनने पर एक अगस्त को शिवम के मामा ने किशोरी को शिकोहाबाद में ऑटो से बैठा दिया। किशोरी ने घर आकर जानकारी दी तो किशोरी के पिता आरोपी के घर पर पहुंचे तथा आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने किशोरी के पिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिवम एवं सुवनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...