Firozabad News: किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करने वाला दबोचा
फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: थाना जसराना के गांव कोरारा बजुर्ग निवासी युवक को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। कोरारा बुजुर्ग निवासी सिंटू उर्फ अभय पुत्र वीरपाल ने गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर 21 दिसंबर को अपने घर बुलाया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेलिंग कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। किशोरी परेशान हो गई तो उसने अपनी मां को घटना के संबंध में जानकारी दी। परिजन 14 जून को गांव छोड़कर फिरोजाबाद आ गए परंतु युवक ने फोन द्वारा किशोरी को डराया धमकाया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.