Firozabad News: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक-सवारी भिड़े, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर किराए को लेकर सरेराह ई-रिक्शा चालक और सवारी में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर हाथापाई होती देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने समझाकर दोनों को शांत कराया। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला महादेव नगर पुलिया के पास का है। एक सवारी ई-रिक्शा से उतरी तो चालक ने किराया देने के लिए कहा। ई-रिक्शा चालक उससे 20 रुपये मांग रहा था, जबकि सवारी उसे 10 रुपये दे रही थी। इसी को लेकर दोनों ने अपना आपा खो दिया और सड़क के बीचों-बीच दोनों ने एक दूसरे को दबोच लिया। एक दूसरे ने कपड़े फाड़ दिए और हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे। चालक बार-बार उससे छूटने का प्रयास करता लेकिन सवारी ने उसे नहीं छोड़ा।थाना प्रभारी रवि कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.