फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कार सवार एक युवक से पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर। पूछताछ के बाद में आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस बुधवार को मैनपुरी चौराहे पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार सवार व्यक्ति अवैध असलाह लेकर जा रहा है। खबर मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। इस दौरान यहां से गुजरने वाली कार को रोक कर तलाशी ली। कार में बैठा युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गया। चेकिंग के दौरान कार में सवार जोगेन्द्र सिंह पुत्र रामब्रेश सिंह निवासी ग्राम लोहव लखेड़ा थाना घिरोर मैनपुरी की तलाशी में 315 बोर का तमंचा, दो जिन्दा कारतूस मिले। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक जिन्दा कारतूस 312 बोर भी बरामद किया। आरोपी के साथ कार में मौजूद दूसरे व्यक्ति रज...