Firozabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम गलत दिशा में चल रहे बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। थाना जसराना के गांव मोहम्मदपुर खेरिया पारिकर निवासी 22 वर्षीय अंशु पुत्र जसवीर सोमवार शाम चनौरा पुलिया के पास सिक्सलेन बाईपास पर गलत दिशा से तेज रफ्तार से जा रहा था। उसी दौरान कार से उसकी बाइक टकरा गई। तेज आवाज होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारखी राकेश कुमार गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार घायल को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.