फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: नगर के फिरोजाबाद मार्ग पर संगम मैरिज होम के निकट एक कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार 37 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र रमेश चंद निवासी किशनपुर, थाना मक्खनपुर अपनी बाइक से जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक फिरोजाबाद मार्ग पर स्थित संगम मैरिज हेाम पहुंची वैसे ही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...