फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। एक युवक ने फिरोजाबाद के कारोबारी को हजारों का ऑर्डर देकर माल मंगा लिया। उसके बाद आरोपियों ने ब्रांडिड माल को नकली माल में बदलकर लौटा दिया। जब कंपनी ने सामान को चेक किया तो वह नकली निकला। इस संबध में कारोबारी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रॉबिन पुत्र रामवीर सिंह निवासी सुहाग नगर फिरोजाबाद 16 जुलाई को शिकोहाबाद के मोहल्ला शंकरपुरी निवासी एक युवक ने हार्पिक, देशी घी मांगने के लिए ऑर्डर किया था। जब कारोबारी 83 हजार के करीब का ऑर्डर लेकर पहुंचा तो एक कार में सवार में दो युवक पहुंचे। उन्होंने सामान को अपनी कार में रखकर एक युवक चला गया। जब कारोबारी ने 83 हजार रुपये की मांग की। लेकिन उसे इंतजार करने के लिए कहा। जब कारोबारी को ऑर्डर देने वाले संदिग्ध लगे तो उसने 1...