फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: औद्योगिक कारखाने एवं कारोबारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों से कार्य दिवस में 8 घंटा ही काम लिया जा सकेगा। सेवायोजकों को इस नियम का हर हाल में पालन करना होगा। डीएम ने श्रम बंधु की बैठक में विभागीय अधिकारियों इस संबंध में निर्देश दिए । कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय श्रमबंधु, बालश्रम एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। श्रमिक हितों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने द्वारा उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि से पूर्व निस्तारण किए जाने और बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

हिंदी हिन्...