फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला में अब लोग जन्मदिन भी मना सकेंगे। इसके लिए यहां पर हवन यज्ञ की व्यवस्था भी रहेगी। गौशाला में धार्मिक अनुष्ठान संबंधी प्रस्ताव भाजपा पार्षद द्वारा तैयार किया गया है। इसे महापौर कामिनी राठौर ने भी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा पार्षद नरेश शर्मा उर्फ नीटू ने नगर आयुक्त प्रशांत नागर के अलावा महापौर को पत्र लिखते हुए उनसे मांग की है कि इस प्रकार के आयोजन से गौ सेवा को लेकर धर्म प्रेमी लोगों में नया उत्साह पैदा होगा। गौशाला में हवन-यज्ञ कुंड बनाया जाए, ताकि यहां पर लोग अपने जन्मदिन अथवा अन्य धार्मिक त्योहारों को गौशाला में मना सकें। यह भी पढ़ें- Bijnor News: चांदपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ पार्षद ने क...